बॉलीवुड की चांदनी को हमारे बीच से गए हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन इस बात पर यकिन करना आज भी काफी मुश्किल होता है। आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री इस गम़ से बाहर नहीं निकल पाई है कि श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही। खैर अब श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने इंडस्ट्री में कदम रख लिया है और लोग जाह्नवी में बॉलीवुड की चांदनी को खोजने की कोशिश कर रहे हैं।
इन सब के बीच हमारे हाथ एक ऐसा वीडियो लगा है, जो शायद ही आपने आज से पहले देखा होगा।
यह वीडियो काफी पुराना है, जिसमें आपको श्रीदेवी और उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर दिखाई देंगी।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो करिश्मा कपूर की शादी है। वीडियो में श्रीदेवी हाथों में मेहंदी लगाती दिख रही है, इसी बीच कैमरे के सामने से छोटी जाह्नवी निकली दिखाई पड़ती है।
गौरतलब है कि श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपना बॉलीवुड डेब्यू ‘धड़क’ फिल्म से किया है, जिसमें उनके अपोजिट ईशान खट्टर नजर आए हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ क्लब में एंट्री भी कर ली है। जाह्नवी के अभिनय दर्शकों का दिल जीतकर साबित कर दिया है, न केवल सूत में बल्कि अभिनय में भी जाह्नी अपनी मां श्रीदेवी की तरह ही हैं।
Author- Manisha Rajor
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल स्टोर से डाउनलोड करें Lopscoop एप, वो भी फ़्री में और कमाएं ढेरों कैश वो भी आसानी से