पीछे दिनों फिल्म ‘भारत’ को छोड़कर सुर्खियों में आई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब अपनी अगली फिल्म को लेकर कड़ी मेहनत में लगी हैं। पहले ख़बर थी कि प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड निक के साथ सगाई करने वाली थी लेकिन अब ख़बर ये है कि प्रियंका अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुटी है। जिसको लेकर आज कल ये देसी गर्ल जिम में खूब पसीना बहा रही है।
देसी गर्ल पर रणवीर का कमेंट
बता दें कि प्रियंका ने इंस्टा पर जिम में ट्रेनिंग के दौरान की तस्वीर भी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि शूटिंग के बीच जिम ट्रेनिंग जारी है। उधर प्रियंका की फोटो पर एक्टर रणवीर सिंह ने एक देसी दोस्त की तरह कमेंट कर दिया और लिखा कि क्या प्रियंका वर्कआउट कर रही है? अब मैं ये सब पता लगा सकता हूं कि वो आखिर जिम के बाद क्या खाती हैं? क्या वो चिवड़ा तो नहीं। दूसरी ओर रणवीर के इस फनी कमेंट पर प्रियंका ने इमोजी भेजते हुए रिप्लाई कर दिया और लिखा कि नहीं यार मैंने आपसे फोकस और डेडिकेशन सीखा है।
दो हॉलीवुड में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों बॉलीवुड की कुछ फिल्मों को ड्रॉप कर दिया था। सलमान खान की फिल्म भारत से बाहर होने के बाद अब खबरें हैं कि प्रियंका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म को भी बाय-बाय कह दिया है। यही नहीं कहा ये भी जा रहा है कि प्रियंका ने एक बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट को साइन करने को लेकर सलमान की भारत को छोड़ा है। जिसके बाद प्रियंका ने जाने माने हॉलीवुड एक्टर क्रिस प्रैट की फिल्म 'काउबॉय निन्जा वाइकिंग' को साइन कर लिया है। हालांकि प्रियंका के हॉलीवुड प्रोजेक्ट के पोस्टफोन होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। लेकिन मौजूद समय की बात करें तो प्रियंका जल्द ही रोमांटिक फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' में रेबेल विल्सन के साथ दिखेंगी।
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल स्टोर से डाउनलोड करें Lopscoop एप, वो भी फ़्री में और कमाएं ढेरों कैश वो भी आसानी से