चित्रकारी, मूर्तिकला, कठपुतली, रंगमंच और नृत्य के लिए मशहूर जर्मन कलाकार ऑस्कर श्लेमर का आज 130वाँ जन्मदिन है। उनकी इस सालगिरह के मौक़े पर दुनिया के दिग्गज सर्च स्टेशन गूगल ने डूडल बनाकर ऑस्कर का अभिवादन किया है। आपको बता दें कि ऑस्कर श्लेमर का जन्म जर्मनी में 4 सितंबर, 1888 को हुआ था। उनकी मां का नाम मीना नेहस और पिता का नाम कार्ल लियोहार्ड था। छह भाई-बहनों में ऑस्कर सबसे छोटी संतान थे। ऑस्कर स्टेज रिसर्च एण्ड प्रॉडक्शन के निदेशक थे और इससे पहले उन्होंने आर्ट स्कूल भी जॉइन किया।
गौरतलब है कि ऑस्कर श्लेमर को उनके काम 'ट्रायडिश (ट्रायडिक) बैलेट' के लिए खास तौर पर जाना जाता है। इस कला में परफॉर्मर्स को ज्यामितीय आकार का रूप दिया जाता था। ऑस्कर श्लेमर को एक चित्रकार के तौर पर सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली और उनके द्वारा बनाई गईं कई पेंटिंग आज भी बेहद प्रासंगिक हैं।
दिलचस्प है कि ऑस्कर श्लेमर ने मानव शरीर को बेहद अच्छे से समझा और कई बार इसे मूर्ति का रूप दिया। मानव शरीर की रचना को लेकर उनकी जानकारी बेहद शानदार थी। आपको बता दें कि जर्मनी में हिटलर के शासन के दौरान ही वहाँ के बाडेन शहर में ऑस्कर ने 13 अप्रैल 1943 को 55 साल की अवस्था में अंतिम साँस ली।
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें Lop Scoop App, वो भी फ़्री में और कमाएँ ढेरों कैश आसानी से